पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में प्रफुल्ल महतो की पुण्यतिथि पर 62 लोगों ने किया रक्तदान
Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में बुधवार को कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य सह पूर्व सूचना आयुक्त प्रफुल्ल कुमार महतो की 13वीं पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मौके पर कॉलेज के छात्रों, पूर्व छात्रों, झामुमो एवं कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं समेत 62 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। एमजीएम ब्लड बैंक एवं एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने रक्तदान कर किया।
मौके पर पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, झामुमो नेता लालटू महतो एवं महाबीर मुर्मू, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार समेत अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान रक्तदाताओं को एक हेलमेट, एक टिफिन बॉक्स एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रफुल्ल बाबू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया।



