लावा में मनसा नाटक देखने उमड़े सैकड़ों दर्शक

Patamda : मनसा पूजा के अवसर पर गुरुवार की रात पटमदा के लावा गांव स्थित कुम्हार कुल्ही में मनसा नाटक का आयोजन किया गया। रात नौ बजे से शुरू हुए नाटक को देखने आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे।

कन्याकुमारी मनसा मंगल टीम शुक्ला की ओर से सती बेहुला नामक प्रस्तुत नाटक में मुख्य कलाकार सह निदेशक हरप्रिया महतो के साथ विकास महतो, सागर सिंह, कुशध्वज महतो, अणिमा महतो, वंदना महतो और करुणा महतो समेत अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया।


