पटमदा-बोड़ाम और पारडीह क्षेत्र में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Jamshedpur: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 की ओर से सोमवार को आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार 33 केवी लाइनों में पेड़ों की डालियों की छंटाई और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके कारण पटमदा, बोड़ाम, काटिन, पारडीह और एनएच-33 से जुड़े इलाकों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पटमदा-बोड़ाम-काटिन 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम, काटिन समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि 33 केवी लाइन में डालियों की छंटाई और आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है।
इसी तरह कालीमंदिर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इससे एनएच-33, पारडीह और चेपापुल क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग के अनुसार लाइन के रखरखाव और डालियों की छंटाई का कार्य अत्यंत आवश्यक होने के कारण निर्धारित समय में शटडाउन लिया गया है।




