मुकरूडीह में अवैध बालू स्टॉक से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के मुकरूडीह में बंगाल सीमा से करीब 100 मीटर की दूरी पर झारखंड क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित बालू से ट्रैक्टर में बालू लोड करते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की। गुरुवार को करीब 3:30 बजे अंचल अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास एवं थाना प्रभारी के संयुक्त गश्ती अभियान के दौरान यह मामला सामने आया। अधिकारियों ने अवैध बालू स्टॉक से ट्रैक्टर में बालू लोड किए जाने पर कार्रवाई करते हुए मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी नए नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र भेजा गया है।
अंचलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध पत्थर उत्खनन और बालू के अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा।



