गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में 105 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Patamda : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहीद स्मारक समिति के बैनर तले लावा पंचायत मंडप में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एमजीएम ब्लड बैंक, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 105 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानव सेवा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।
मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, बीडीओ सह सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, कमलपुर थाना प्रभारी धनंजय पासवान, शिक्षक पंचानन महतो, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, उपमुखिया गोपाल गोराई, झारखंड मानवधिकार संघ के प्रमुख दिनेश कुमार किनू, पंचानन दास, समाप्ति दत्ता, भीष्मनाथ महतो, राजेश दास, हेमंत महतो, प्रबोध महतो, स्वपन कुमार, ज्यामिति, उत्तम, सुमन, चरण, संतोष, जीतुलाल मुर्मू, परगना कमलाकांत मुर्मू, दिवाकर टुडू, विजय कुमार, कृत्तिवास, अजय, दीपक, चंदन आदि का सराहनीय योगदान रहा।



