बोड़ाम मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्ष लखन मंडल का निधन, शोक की लहर
Patamda: भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला अंतर्गत बोड़ाम मंडल के गौरडीह बूथ अध्यक्ष लखन मंडल (59) का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
वरिष्ठ भाजपा नेता सदानंद महतो ने लखन मंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लखन मंडल संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे और उनके निधन से पार्टी ने एक सक्रिय कार्यकर्ता खो दिया है। भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष सनातन दास एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है।




