खेड़ियाघुटा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों का हुआ इलाज
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के मानव कल्याण सेवा संघ, खेड़ियाघुटा की ओर से रविवार को +2 उच्च विद्यालय, रसिकनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार किया। शिविर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखलाक अहमद, जनरल फिजिशियन डॉ. देवदूत सोरेन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नगमा आरसी तथा आई केयर विशेषज्ञ जयंत कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में करीब 200 मरीजों की निःशुल्क जांच एवं इलाज किया गया। वहीं, जांच के दौरान आंखों से संबंधित गंभीर समस्या पाए जाने पर कुछ मरीजों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में मानव कल्याण सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्यों आशीष महंती, अमित कुंभकार, त्रिलोचन गोराई, मृत्युंजय गोराई, महेश्वर गोराई, मनोज गोराई, उत्तम गोराई, तपन गोराई, शक्ति गोराई व कांचन गोप समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




