बनकुंचिया समेत कई क्षेत्रों में कल तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-2 के अंतर्गत बुधवार को बनकुंचिया फीडर से बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी बनकुंचिया फीडर में स्विच और जंपर की मरम्मत के साथ बिजली तारों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई की जाएगी।
सहायक विद्युत अभियंता मो. शाहनवाज अंसारी ने बताया कि बनकुंचिया, गेरूवाला, ओड़िया, चिरूडीह, लायाडीह, राहेरडीह, कांकू और दांदुडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम ने आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।





