जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने किया जलमीनार योजना का शिलान्यास
Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांगा में बुधवार को जमशेदपुर -04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने जिला परिषद से स्वीकृत जलमीनार अधिष्ठान योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
मौके पर पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता, देवघर पंचायत की वार्ड सदस्य सोनी देवी, महेश राय, बुद्धेश्वर कुंडू, श्यामल बिशोई एवं रवि धीवर आदि मौजूद थे। इस संबंध में पिंटू दत्ता ने बताया कि करीब 7 लाख की लागत से स्वीकृत योजना से स्थानीय लोगों की पेयजल संबंधी समस्याएं दूर होंगी।





