बांगुड़दा में महाषष्ठी पर होगा बांग्ला जात्रा ‘बंदी मुसाफिर’ का मंचन कल
Patamda : दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार को बांगुड़दा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शोभायात्रा एवं बांग्ला जात्रा (नाटक) ‘बंदी मुसाफिर’ का आयोजन किया जाएगा। भैरबनाथ गंगोपाध्याय की रचना और पंचानन मिश्रा के निर्देशन में प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम रात 9:30 बजे शुरू होगा।
इसकी जानकारी देते हुए कमेटी के अबोध कालिंदी ने बताया कि नाटक में तारा, मीना, राधा और श्राबनी बाहरी कलाकारों के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं स्थानीय कलाकारों में कार्तिक कर्मकार, मुरारी मोहन पाल, गौर कर्मकार, मितन रजक, अबोध कालिंदी, दशरथ कर्मकार, मनमोहन महतो, असित तंतुबाई, अभिमन्यु कर्मकार, कृतिवास कर्मकार, श्रीपद कर्मकार, गोविंद अग्रवाल, परेश माझी और शिवशंकर कर्मकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। कालिंदी ने बताया कि दुर्गा पूजा समिति की ओर से महाषष्ठी के अवसर पर होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।





