+2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मनाया गया तितली महोत्सव
Patamda: स्कूली बच्चों में जैव विविधता संरक्षण जागरूकता हेतु +2 आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा के इको क्लब द्वारा एक अनूठा पहल किया गया। 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक इको क्लब द्वारा एक बटरफ्लाई फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटमदा प्रखंड के मध्य एवं उच्च विद्यालय के इको क्लब को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन बटरफ्लाई ट्रेल हेतु बच्चों को आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर तितलियों की पहचान एवं चेक लिस्ट तैयार किया गया। बच्चों ने तितलियों के 13 प्रजातियों की पहचान की।
दूसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता और तीसरे दिन एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट राजा घोष द्वारा बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया साथ ही इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन इको क्लब नोडल विवेकानंद दरिपा द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सेठ , एसएमसी अध्यक्ष श्रीमंत मिश्रा, शिक्षिका शुभ्रा महतो, शिक्षक सनत कुमार पात्र, चंदन मंडल, कृष्ण कुमार, श्वेता कुमारी एवं डॉली महतो उपस्थित रहे एवं सहयोग प्रदान किया।





