बेलटांड़ में महा षष्ठी के मौके पर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को जेसी हाई स्कूल घाटशिला के शिक्षक शिशुलाल महतो ने फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान बृंदावन दास, अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, संस्थापक कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, डॉ. कालीपद दास, विजय कृष्ण मल्लिक, महावीर महतो, संजय कुमार दास, रसराज सिंह, विभूति भूषण रजक, उज्ज्वल कांति दास, मिहिर कुमार प्रमाणिक, सुरेंद्र प्रमाणिक, सुदामा कर्मकार, प्रवीण मल्लिक, विजय कुमार सिंह, सुभाष दास, श्यामल गोराई, मधु महतो, माणिक हालदार, प्रदीप कुमार पैड़ा, जयदेव हालदार, कल्याण कुमार गोराई एवं देवनाथ दास आदि मौजूद थे।
उद्घाटन के पश्चात सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व बेल वृक्ष के नीचे मां दुर्गा का आह्वान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि शनिवार को महासप्तमी के मौके पर नवपत्रिका प्रवेश, रविवार को सुबह 10 बजे से महा अष्टमी पूजा, सोमवार को सुबह में संधि पूजा, मंगलवार को महा नवमी पूजा एवं बुधवार को विजया दशमी की पूजा तथा कलश विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार से सोमवार तक बेलटांड़ बाजार की सभी मीट मछली की दुकानें बंद रहेंगी और मंगलवार से खुलेगी





