- करंट से झुलसे रातू को एमजीएम के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, कृत्रिम पैरों के सहारे फिर चलने लगा किशोर
- एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, आसनबनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, पटमदा के 650 एनपीए ऋण खातों का होगा निपटारा
- जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
- समाजसेवी विश्वनाथ महतो की पहल से पांच चापाकल दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत
Author: Kalyan Kumar Gorai
राज्य स्तर पर 5 सितंबर को सम्मानित होंगी पटमदा की शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा Patamda : पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, माचा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार एवं सम्मान के लिए किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन हुआ है, जबकि राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 190 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का आयोजन झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची के…
लावा में मनसा नाटक देखने उमड़े सैकड़ों दर्शक Patamda : मनसा पूजा के अवसर पर गुरुवार की रात पटमदा के लावा गांव स्थित कुम्हार कुल्ही में मनसा नाटक का आयोजन किया गया। रात नौ बजे से शुरू हुए नाटक को देखने आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। कन्याकुमारी मनसा मंगल टीम शुक्ला की ओर से सती बेहुला नामक प्रस्तुत नाटक में मुख्य कलाकार सह निदेशक हरप्रिया महतो के साथ विकास महतो, सागर सिंह, कुशध्वज महतो, अणिमा महतो, वंदना महतो और करुणा महतो समेत अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति…
खेजुरडीह पुलिया मामले में डीसी से पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि तो सीओ से जेएलकेएम नेताओं ने की शिकायत Patamda : पटमदा प्रखंड के खेजुरडीह पुलिया के अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पुलिया का काम अधूरा रहने और बारिश में नाला का डायवर्सन बह जाने से आवागमन प्रभावित है। मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है। गुरुवार को पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मनसाराम पावरी ने सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सीओ…
बांगुड़दा आदर्श ग्राम में सड़क बदहाल, मुड़ाकुली टोला में पानी की समस्या Patamda : पटमदा के बांगुड़दा आदर्श ग्राम में सड़क की बदहाल स्थिति और मुड़ाकुली टोला में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। दोनों समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है। बांगुड़दा गांव की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं और कई स्थानों पर पत्थर बाहर निकल आए हैं। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है। कई जगह पानी और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का निर्माण…
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा नेमरा से बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची Patamda : छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में नेमरा से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची। यात्रा के दौरान पटमदा स्थित जल्ला कॉलेज परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान के प्रति समर्थन जताया। इसके बाद यात्रा बेलटांड़ चौक पहुंची, जहां पैदल मार्च के माध्यम से युवाओं और छात्रों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध नियुक्ति की मांग को लेकर जागरूक किया गया।…
आठ दिन बाद दिघी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी Patamda : पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजली की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी पिछले 8 दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर पटमदा के समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समाजसेवी विश्वनाथ…
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में प्रफुल्ल महतो की पुण्यतिथि पर 62 लोगों ने किया रक्तदान Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में बुधवार को कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य सह पूर्व सूचना आयुक्त प्रफुल्ल कुमार महतो की 13वीं पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मौके पर कॉलेज के छात्रों, पूर्व छात्रों, झामुमो एवं कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं समेत 62 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। एमजीएम ब्लड बैंक एवं एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने रक्तदान कर किया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल,…
बनकुंचिया निवासी छऊ कलाकार का निधन, शोक की लहर Patamda: पटमदा के बनकुंचिया गांव निवासी लालमोहन महतो की मंगलवार को इलाज के दौरान जमशेदपुर के एक नर्सिंग होम में 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह भिड़का बाबा छऊ नृत्य दल बनकुंचिया के संचालक थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोक कलाकारों में शोक की लहर है। इस संबंध में भिड़का बाबा छऊ नृत्य दल के उस्ताद शैलेंद्र महतो ने बताया कि लालमोहन बाबू लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
सहिया साथी के पति के निधन पर घर पहुंची सहकर्मियों ने दी सांत्वना Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत नामशोल गांव निवासी सहिया साथी के पति माखन लाल सिंह का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया है। इसकी सूचना के बाद बुधवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड की सभी सहिया साथी व मानसी प्लस परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने सहिया साथी मिठू सिंह एवं उनके पुत्र पुत्री से भेंट करते हुए सांत्वना दी। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया गया। मौके पर सहिया साथी कल्पना महतो,…
आगुईडांगरा में 9 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब, सबस्टेशन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Patamda: पटमदा के आगुईडांगरा गांव स्थित दास पाड़ा का 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर पिछले 9 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण गांव के 70 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। इसके विरोध में बुधवार को पटमदा सबस्टेशन पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया एवं मौके पर मौजूद कर्मचारियों को चेतावानी दी कि अगर गुरुवार तक गांव में आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सबस्टेशन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सबस्टेशन के कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात करते हुए…
