माचा में धुलट व भोगराग के साथ संपन्न हुआ 72 घंटे का संकीर्तन
Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत माचा सोलहआना हरि मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार को धुलट एवं भोगराग कार्यक्रम के साथ हो गया। शनिवार को जागरण रात्रि के मौके पर महंत जम्मू वाले बाबा की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। तीन दिनों तक हरिनाम की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी और प्रभु के नाम का जप से माहौल भक्तिमय बन गया था।
यह आयोजन न केवल भक्ति का संगम रहा, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और संस्कृति की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की। इसमें मुख्य रूप से जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता, मुखिया काजल सिंह व उप मुखिया गोपाल गोराई समेत काफी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और प्रार्थना की। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान तिलक सिंह, हिमांशु दत्ता, धीरेन्द्र नाथ सेन, बीरेंद्र दत्ता, मुचीराम बाउरी, गोपाल बाउरी, द्वारिक सहिस एवं बीरेंद्र सहिस का सराहनीय योगदान रहा।


