गोविंदपुर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए आस्तिक महतो
Jamshedpur: जमशेदपुर के समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने रविवार को गोविंदपुर महतोडीह में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बहड़ाडीह में हरि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा – अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन उपस्थित होने से मन पवित्र हो जाता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान की सराहना की।
मौके पर उनके साथ पोटका के जिला पार्षद हिरण्यमय दास, मुखिया अनीता मुर्मू, नकुल महतो एवं मनोज सिंह आदि मौजूद थे।


