पटमदा के आगुईडांगरा में 72 घंटे का राधानाम संकीर्तन सम्पन्न, राजकुमार सिंह व दुलाल भुईयां हुए शामिल
Patamda: पटमदा प्रखंड के आगुईडांगरा गांव में आयोजित 72 घंटे का राधाकृष्ण युगल नाम संकीर्तन शनिवार की सुबह पारंपरिक धुलट कार्यक्रम के साथ श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
शुक्रवार को आयोजित जागरण रात्रि में समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, शरत सिंह सरदार, राखोहरि सिंह, अजीत दत्त एवं दिलीप कुमार दत्त सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरी रात राधे राधे संकीर्तन की गूंज से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान बाघाम्बर सिंह के नेतृत्व में पेलाराम सिंह, निरंजन रजक, खगेन महतो, कराली महतो, हरेंद्र नाथ महतो, धृतराष्ट्र सिंह, विधान सिंह, मनोरंजन सिंह, सनातन रजक एवं सुनील रजक सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं, देर रात पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां भी कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ संकीर्तन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।






























