जमशेदपुर में गोराई तेली कुलु समाज का भव्य पारिवारिक सम्मेलन सम्पन्न
Jamshedpur: जमशेदपुर के एग्रीको क्लब हाउस, दुर्गा पूजा मैदान में गोराई तेली कुलु समाज कल्याण केंद्रीय समिति द्वारा रविवार को भव्य पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। स्वयं तेली समाज से जुड़ी होने के कारण उनका इस समाज से विशेष लगाव भी देखने को मिला। सम्मेलन में शहर भर से करीब 1000 गोराई परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया, वहीं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी ससम्मान आमंत्रित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को पारिवारिक और मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों के लिए रंगारंग प्रस्तुतियां, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें पश्चिम बंगाल, धनबाद, बिहार और उड़ीसा से भी गोराई समाज के लोग शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन दयाल गोराई, अध्यक्ष भागीरथी गोराई, सचिव गणेश गोराई, कोषाध्यक्ष राजू गोराई, महिला समिति अध्यक्ष मालती गोराई, राधा गोराई, महावीर गोराई, पूर्व सचिव राजू गोराई, पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष गोराई सहित सुनील गोराई, रणवीर गोराई, विवेक गोराई, सनातन गोराई, प्रदीप गोराई, महेश्वर गोराई, शत्रुघ्न गोराई, मुख्य सलाहकार सुबोध चंद्र गोराई, सुभाष चंद्र गोराई, दीजो राज गोराई, रामापदो गोराई समेत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।






























