बोड़ाम में मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में बैठक आयोजित
Patamda : भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल द्वारा शनिवार को नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सनातन दास, नंदलाल सिंह, गुहीराम कुम्भकार, बिरिंची महतो, दीपक रजक, राजाराम महतो, सुधीर महतो, किरीटी कर्मकार, प्रबीर प्रामाणिक, सुकुमार प्रामाणिक, पद्म लोचन महतो, लक्ष्मण सिंह, पाण्डे सहिस, बनमाली सिंह, नकुल महतो, लालमोहन सिंह, दिलीप कुमार महतो, गोवर्धन गोप, राजकुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


