पटमदा मुख्य सड़क पर हादसा: स्टंट के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक गंभीर
Patamda: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम करीब पौने 8 बजे बामनी गांव के सबर टोला के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक पटमदा थाना क्षेत्र के सारी टोला, मोहनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पटमदा से अपने घर लौट रहे थे, तभी स्टंट करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।
घायलों का नाम रंजीत सिंह व देबू सिंह बताया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि यह हादसा उसी स्थान से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां मंगलवार को ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।


