बोड़ाम में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की मदद से पहुंचा अस्पताल
Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह मोड़ के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसपर सवार कुईयानी गांव निवासी प्राणकृष्ण माहली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो ने बोड़ाम पुलिस को सूचित किया एवं पुलिस ने घायल प्राणकृष्ण माहली को एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि चिरुडीह नर्सिंग होम में भर्ती अपने भाई को देखने के बाद बुधवार शाम को अपने घर लौट रहा था इसी दौरान वह किसी कारणवश बीच सड़क पर गिर गया। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक वह पड़ा रहा।


