अमित की विस्फोटक पारी से एसआर इलेवन को 9 विकेट से हरा अदिति एक्सप्रेस ने पंचायत ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह पंचायत भवन मैदान में आईपीएल की तर्ज पर 11, 12 व 14 जनवरी को तीन दिवसीय मुकरूडीह, गौरडीह व रसिकनगर संयुक्त पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तीनों पंचायत से कुल 8 टीमों में भाग लिया। बूधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसआर इलेवन और अदिति एक्सप्रेस के बीच खेला गया। एसआर इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट खो कर 142 रन बनाई।
एसआर इलेवन के बल्लेबाज मंटू गोप ने सर्वाधिक 35 रन (10 गेंद पर, एक चौका, 5 छक्का) और सोमनाथ कर्मकार ने 33 रन (12 गेंद, दो चौके और तीन छक्के) बनाए। अदिति एक्सप्रेस के सलामी बल्लेबाज अमित महतो की विस्फोटक 26 गेंद पर नाबाद 91 रन (8 चौका, 9 छक्के) और कप्तान उत्तम गोराई के 11 गेंद पर 35 रन (11 चौका, दो छक्के) की मदद से 6.4 ओवर में 144 रन बनाकर मैच जीत लिया और पंचायत ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द सीरीज, फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज तीनों अदिति एक्सप्रेस के ऑलराउंडर अमित महतो को चुना गया, उन्हें तीन ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए एसआर इलेवन के बल्लेबाज मंटू गोप को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। विजेता अदिति एक्सप्रेस को 18 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता 14 हजार व ट्रॉफी मुकरूडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ललित हांसदा और पंसस प्रतिनिधि अरुण महतो के हाथों देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हिमांशु , जगदीश, मनोज, कमल , भागवत, राजेश, कंचन, उज्जवल, अशोक, शरीफ व मफिज आदि का सराहनीय योगदान रहा।






























