भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग
Gurabanda: गुड़ाबांदा भाजपा प्रखंड समिति ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश प्रदर्शन किया। नगड़ी की जमीन किसानों को वापस करने और सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासियों को एनकाउंटर के नाम पर हत्या कराई जा रही है। यहां विधि व्यवस्था की हालत दयनीय हो गई है। राज्य के अंदर महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नगड़ी में रिम्स टू की जमीन को सरकार रैयतों को वापस करें।
धरना कार्यक्रम में घाटशिला के पूर्व प्रत्याशी बाबुलाल सोरेन, जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, जिला मंत्री गौर चंद्र पातर, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र नाथ गंतात, सुमन मंडल, गौरव पुष्टि, सुमंत श्यामल, बब्रु वाहन घोष, मनोज बांसुरी, द्विजेन प्रधान, स्वपन घोष, चांदराय हांसदा, देवाशीष करण, अर्जुन मंडल, ठाकुरदास महतो, गया किशोर प्रधान, मानिक माईती, माधव प्रधान, दुलाल महतो, गुरुचरण मुंडा व दूर्गा गिरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।






























