बेलटांड़ में बुद्धिजीवी मंच ने आयोजित की भुट्टा पार्टी
Patamda: बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से शनिवार को बेलटांड़ चौक परिसर में भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया। गोपाल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने सामूहिक रूप से भुट्टे का आनंद लिया। इस दौरान करीब 50 किलो भुट्टे को लकड़ी की आंच पर सेंककर लोगों के बीच परोसा गया। कार्यक्रम में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, उप मुखिया गोपाल गोराई एवं बुद्धेश्वर मुर्मू, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, जगदीश प्रसाद मंडल, ईशान चंद्र गोप, शिशुपाल सिंह सरदार समेत मंच के सचिव कल्याण कुमार गोराई, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मंडल, उज्ज्वल कांति दास, मिहिर कुमार प्रमाणिक, कृष्ण प्रसाद महतो, सहदेव दास, देवनाथ दास एवं मथुर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस मौके पर थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेल-जोल और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भुट्टा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी खाद्य पदार्थ है, इसलिए इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है।








