लाठी के दम पर छाए अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र, पटमदा में बिखेरा परंपरा का रंग
Patamda: शनिवार की शाम को महावीर झंडा की भव्य झांकी के दौरान पटमदा अंचल के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने अपने शानदार लाठी खेल प्रदर्शन से पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। उनके सधे हुए हाथों, बेहतरीन संतुलन और पारंपरिक अंदाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. दास का यह आकर्षक प्रदर्शन न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाला रहा, बल्कि लोगों के बीच पारंपरिक खेलों के प्रति नई उत्सुकता भी जगा गया। जैसे ही उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया। महावीर झंडा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. राजेंद्र कुमार दास के इस अनोखे और जीवंत प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया और दर्शकों के दिलों में खास छाप छोड़ गया।


