एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Patamda : एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक ने झारखंड के महापुरुषों के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और सुंदर समाज का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।











