भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीएम का बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Patamda : भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) बोड़ाम लोकल कमेटी की ओर से गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीपीएम किसान सभा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ किकू महतो को सौंपा।
मौके पर बोड़ाम लोकल कमेटी सचिव माणिक चंद्र महतो, पूर्व सचिव गुरुपद महतो, डोमन महतो, निरंजन रूहिदास, आनंद महतो, सोत्येन टुडू, हाबू महतो, तरनी महतो, बंकिम महतो, तारामनी महतो, नियति महतो, कल्याण सिंह , मंगल हांसदा, सजनी महतो, रूपाली महतो एवं पुष्प महतो आदि थे। मांगों में मुख्य रूप से जमीन का ऑनलाइन इंट्री में घूसखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने, वृद्धावस्था पेंशन का नियमित भुगतान करने, बोड़ाम बाजार की जर्जर सड़क की मरम्मत करने, खोखरो नाला पर पुलिया का निर्माण, मुचीडीह व पोखरिया में सड़क का निर्माण करने एवं अबुआ आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि शामिल हैं।


