अष्टमी पर मुर्गाघुटू में उमड़ी आस्था की भीड़, विधायक संजीव सरदार ने की सुख-समृद्धि की कामना
Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत मुर्गाघुटू स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा पल्ली समिति द्वारा आयोजित बासंती पूजा में अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार को विधि-विधान के साथ अष्टमी पूजा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार ने पूजा पंडाल में माथा टेककर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से आयोजन में उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया।
विधायक ने बासंती पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला विशेष दुर्गा पूजा है, जिसकी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा सुरथ ने सर्वप्रथम वसंत ऋतु में मां दुर्गा की आराधना की थी। यह पर्व शक्ति, ऊर्जा और नवजीवन का प्रतीक है, जो षष्ठी से शुरू होकर दशमी तक चलता है। पूरे क्षेत्र में पूजा के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में विद्यासागर दास, दिवाकर दास, धनपति दास, राजेश दास, जामिनी दास, शक्तिपदो दास, समीरन दास, राहुल दास, पतित पावन दास, विश्वजीत दास, विश्वनाथ नायक, पिंटू नायक, सूरज कुमार दास, शरद दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
काशीडीह में विधायक संजीव ने किया स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास

Potka: डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत काशीडीह हातिबारी स्थित जयनदी मटियाघाट पर लगभग 3.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्नान घाट का शिलान्यास गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इस घाट के निर्माण से ग्रामीणों को सुरक्षित व सुविधाजनक सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्ज़ा सोरेन, भगत बसके, भगत हांसदा, अरुण मुर्मू, जयपाल सिंह मुर्मू, दुला मुर्मू, काज़मान सूंघ सरदार सहित झामुमो के कई नेता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


