Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला चौक (साप्ताहिक हाट) में रविवार देर शाम नल पर पहले हाथ धोने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भूला गांव निवासी 23 वर्षीय पूर्ण बनर्जी पर दो लोगों ने रॉड और ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisements
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सड़क पर लहूलुहान और बेहोश पड़े घायल को तत्काल इलाज के लिए पटमदा सीएचसी माचा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, घायल पूर्ण बनर्जी के बयान के आधार पर बोड़ाम थाना में बांका सिंह और विभीषण महतो उर्फ बूढ़ा के खिलाफ कांड संख्या 30/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।