गेरुवाला में पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर महतो की प्रतिमा का हुआ भव्य उद्घाटन
Patamda :पटमदा प्रखंड के ओड़िया पंचायत अंतर्गत गेरूवाला गांव के बड़डीह टोला निवासी एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि रह चुके समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। सोमवार को बड़डीह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अभय सिंह ने प्रतिमा का अनावरण कर स्वर्गीय सुधीर महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में स्वर्गीय सुधीर महतो के भाई पुटुलाल महतो, जिला परिषद सदस्य खगेन चंद महतो, मनसाराम पावरी, सहदेव महतो, बिंदु वाला महतो, पूरबी दत्त सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय महतो के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। मुख्य अतिथि अभय सिंह ने मौके पर कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो ने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा। अंत में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


