पटमदा के पाथरडीह से दिव्यांग व्यक्ति पांच दिनों से लापता
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के पाथरडीह गांव निवासी करीब 65 वर्षीय मूक-बधिर तरणी महतो 22 अगस्त से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। पिछले पांच दिनों से परिजन रिश्तेदारों, परिचितों एवं आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि तरणी महतो बोल और सुन नहीं सकते हैं, जिससे उनकी तलाश को लेकर परिवार की चिंता और बढ़ गई है। काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को तरणी महतो के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उनके परिजनों अथवा पटमदा थाना को सूचित करें। संपर्क सूत्र: 9060262592







