पटमदा के बांतोड़िया में 5 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों में रोष
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बांतोड़िया गांव के सबर टोला में पिछले करीब 5 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान विभूति हांसदा ने बताया कि बांतोड़िया के दो अन्य टोलों में विभागीय कर्मचारियों से लेकर कार्यपालक अभियंता तक शिकायत करने के बाद मंगलवार को सुबह 8 बजे एक बार आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बाद में फिर से बंद हो गई।
Advertisements
यहां पटमदा सबस्टेशन से जोड़सा फीडर के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जहरीले कीड़े मकोड़े का डर बना हुआ है और बच्चों की पढ़ाई भी लगातार बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब बिजली का बिल सभी के लिए बराबर आता है तो सेवा में लापरवाही क्यों। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। दूसरी ओर बिजली विभाग का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।