शहर ही नहीं गांव भी हुआ जलमग्न, लगातार बारिश से पटमदा में लोग परेशान
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पिछले कई दिनों की लगातार बारिश से जहां स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद जमशेदपुर शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है वहीं गांवों में भी लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे लोगों की दिनचर्या पर बुरा असर पड़ने के साथ ही भारी नुकसान होने का अनुमान है। लोग रोजगार पर ध्यान देने के बजाय अपने घरों को बचाने एवं सामानों को सुरक्षित करने के लिए जिद्दोजहद कर रहे हैं।
Advertisements
पटमदा के विभिन्न गांवों के जलमग्न होने पर कहीं घरों के अंदर पानी घुसने की समस्या तो कहीं मकान धंसने से लोगों के बेघर होने की समस्या खड़ी हो गई है। पटमदा के बिड़रा गांव स्थित कालिंदी पाड़ा के कई घरों में सोमवार की रात को पानी घुसने के बाद सुबह में लोगों ने मोटर पंप लगाकर पानी को निकाला जिसके बाद थोड़ी राहत मिली। उप मुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लगातार बारिश से लोगों की आजीविका भी प्रभावित होने लगी है।