खेती के व्यस्त मौसम में भी रक्तदान के प्रति दिखा उत्साह, बिड़रा में 65 यूनिट रक्त संग्रह
Patamda : पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव स्थित ग्राम संसद भवन में रविवार को जेएलकेएम के तत्वावधान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खेती-बाड़ी के व्यस्त मौसम के बावजूद क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम तथा सहयोगी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित न हो, इसके लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।
शिविर में देवव्रत महतो, सुब्रत महतो, फनी महतो, मृत्युंजय महतो, अनिल बास्के, सुभाष चंद्र महतो, प्रताप महतो, साहेब राम महतो, बुद्धेश्वर महतो, श्याम सुंदर महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, प्रबोध महतो, राजेश कुंभकार, निर्मल महतो, शिव शंकर महतो, सैकत महतो, गोपाल महतो, पूर्ण सिंह, उत्तम महतो, प्रदीप महतो, बिकल महतो, सरोज महतो, सुकुमार महतो, विकास महतो, चंदन महतो, शक्तिपद महतो, दया सागर महतो, जयंत महतो, हरे कृष्ण महतो, अंकुर महतो, हरि महतो, सुमित प्रमाणिक, भागवत प्रमाणिक, इंद्रजीत महतो, आकाश महतो, लाल मोहन महतो, विलास कुमार, अंबुज गोराई, अमित दत्त, गोपेन कुमार, नीलकमल महतो, रंजन गोप, सुकुमार कुंभकार, धनंजय महतो, त्रिदेव मिश्रा, प्रशांत कुमार, सोमनाथ कुमार, लालटु महतो, जलधर महतो, प्रफुल्ल कुमार, अजय कुमार, अनित कुमार, दयामय कुमार, मंगल कुंभकार, विकास कुंभकार, असिम कुमार, उपेन्द्र कुमार, नित्यानंद मांझी, उज्ज्वल मांझी, रासबिहारी कुमार, सुभाष बास्के, विनोद महतो, राजेश कुमार महतो, मंगल महतो, कृष्ण महतो, गौतम महतो एवं भागवत महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।



