पूर्व पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने बेलाजुड़ी में बांटे कंबल
Jamshedpur: जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने शुक्रवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव में निजी स्तर से 40 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर उनके साथ हरिपद सिंह, विद्या सिंह, रजनीकांत सिंह एवं प्रधान महतो आदि मौजूद थे।
इस संबंध में पिंटू दत्ता ने बताया कि पिछले दिनों सरकारी स्तर से किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कुछ जरूरतमंद लोग छूट गए थे जिन्हें अपने स्तर से उपलब्ध कराया गया ताकि उन्हें भी ठंड में राहत मिल सके।


