बिड़रा को 15 रन से हरा मेजबान बीएसएनएल बांगुड़दा बना चैंपियन
Patamda: पटमदा प्रखंड के आदर्श ग्राम बांगुड़दा में बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बीएसएनएल क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिड़रा और बीएसएनएल, बांगुड़दा के बीच खेला गया। बांगुड़दा टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट खो कर 66 रन बनाई। जवाबी पारी में बिड़रा क्रिकेट टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट खो कर 51 रन ही बना सकी।
विजेता बीएसएनएल को 2200 और उपविजेता बिड़रा को 1800 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनोज कर्मकार , भक्त रंजन गोराई, रवि सिंह सरदार, अमित सिंह सरदार, भाग्यधर प्रामाणिक, बासुदेब कैवर्त, उत्तम महतो, राकेश महतो, विक्की महतो, शिबू महतो, निताई महतो, शुभेंदु ककर्मकार, जगन्नाथ प्रामाणिक व मृणाल गोराई आदि का अहम योगदान रहा।


