पटमदा के धुसरा सबर टोला का जलमीनार 5 महीने से खराब, 50 परिवार प्रभावित
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत धुसरा गांव के डोगागरल सबर टोला स्थित डीएमएफटी फंड से निर्मित जलमीनार पिछले 5 माह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण यहां करीब 50 परिवार के लोगों के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के आरेन सबर, संतोष सबर, धनंजय सबर व शुरुवाली सबर ने बताया कि इससे पूर्व भी यह जलमीनार लंबे समय तक खराब पड़ा हुआ था। करीब एक साल पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से इसकी मरम्मत करवाई गई थी। वर्तमान में मोटर एवं अन्य सामान खराब होने से पानी नहीं निकल रहा है।
Advertisements
इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में बीडीओ एवं स्थानीय विधायक को अवगत कराया जाएगा। बताते हैं कि वर्तमान में लोग गांव में मौजूद एक कुएं का पानी पी रहे हैं जिससे बरसात के मौसम में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।