नीट में सफल पटमदा की बेटी अंजलि महतो को जेएलकेएम ने किया सम्मानित
Jamshedpur: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से पटमदा प्रखंड के बनकुंचिया गांव की होनहार छात्रा अंजलि महतो को सम्मानित किया गया। अंजलि ने नीट-2026 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 4029 प्राप्त कर पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। अंजलि (पिता -उत्तम कुमार महतो एवं माता – मेनका महतो) की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि अंजलि जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल महतो की पूर्व छात्रा भी रही हैं। सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष तपन महतो, जिला प्रवक्ता फणी भूषण महतो, जिला उपाध्यक्ष संदीप महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जेएलकेएम के मीडिया प्रभारी उज्ज्वल कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने अंजलि की सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


