कमलपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक गतिविधियों और डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर
Patamda: भारतीय जनता पार्टी के कमलपुर मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो ने की। बैठक में जिला के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृपासिंधु महतो, जिला मंत्री मुचीराम बाउरी सहित मंडल के पदाधिकारी जलधर महतो, राजीव महतो, आतिश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, संजय प्रमाणिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सभी बीएलए-2 को आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही फॉर्म भरने के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान की विस्तार से जानकारी साझा की गई।
इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए सभी को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर बल दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर माह के अंतिम रविवार को सामूहिक रूप से सुनने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।



