काटिन फीडर में कल होगा मेंटेनेंस कार्य, बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Patamda: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मानगो-2 के अंतर्गत गुरुवार को 33 केवी काटिन फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 33 केवी काटिन फीडर का शटडाउन रहेगा। इस दौरान 11 केवी काश्मार, सुसनी, काटिन बाजार, बनकुचिया तथा इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
विभाग के अनुसार 33 केवी काटिन फीडर लाइन में पेड़ों की डालियों की छंटाई के साथ आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।




