बांकादा मध्य विद्यालय में 29 मार्च को मेगा रक्तदान शिविर, तैयारी जोरों पर
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत के पंसस प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रबोध कुमार महतो की पहल पर 29 मार्च (रविवार) को बांकादा मध्य विद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, झारोटेफ एवं विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरू सहित कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है।
गुरुवार को जानकारी देते हुए प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल और जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के रक्तदाताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों में शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे इस बार 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह होने की उम्मीद जताई जा रही है।


