पटमदा-बोड़ाम में मलेरिया रोकथाम को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने की दवा छिड़काव की मांग
Patamda : पटमदा और बोड़ाम में बढ़ते मलेरिया मामलों को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू से मिलकर प्रभावित गांवों में शीघ्र कीटनाशक दवा के छिड़काव की मांग की। उनका कहना था कि पिछले वर्षों में समय पर छिड़काव होता था, लेकिन इस वर्ष अब तक इसकी शुरुआत नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रशेखर टुडू ने पटमदा सीएचसी प्रभारी और पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर तत्काल छिड़काव कराने का आग्रह किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर प्रभावित गांवों में दवा छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान राकेश चंद्र प्रामाणिक, सनातन महतो, गुनु हांसदा, धनंजय महतो, सुबोध चंद्र गोप एवं सुफल महतो मौजूद रहे।



