पटमदा के बांसगढ़ में मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में जुटे हजारों श्रद्धालु
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा प्रखंड के बांसगढ़ गांव स्थित पहाड़ी में शनिवार को मां सिंदरा पाठ बुरु पूजा में करीब एक दर्जन गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने इष्टदेव की आराधना की। इस संबंध में लच्छीपुर के मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि गांव के लाया घासीराम सिंह व उनके सहयोगी देरे सिंह व रंजीत सिंह के द्वारा सुबह से शाम तक विधिवत पूजा – अर्चना सम्पन्न कराई। इसमें मन्नतें पूरी होने पर सैकड़ों की संख्या में बकरे, मुर्गी व बत्तख की बलि चढ़ाई गई और देर शाम से प्रत्येक घरों में प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम चला।
Advertisements
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बाई नृत्य (नाचनी नाच) शांति देवी (पुरुलिया) बनाम नीला देवी (माझीहिड़ा) का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें चुड़दा, बांसगढ़, जामडीह, घोड़ाबांधा, सारजमली, बांधतोड़िया, झुंझका , भेलागोड़ा आदि गावों से श्रद्धालु शामिल हुए और मां सिंदरा पाठ से खुशहाली हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगन्नाथ सिंह व रोहिन महतो ने महती भूमिका निभाई।