शिव चड़क पूजा के अवसर पर माचा में वन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Patamda: शिव चड़क पूजा के अवसर पर बुधवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत माचा गांव में भव्य वन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो एवं मुचीराम बाउरी ने बैट-बॉल खेलकर किया। उद्घाटन मैच के दौरान मैदान में रोमांचक माहौल बना रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उप मुखिया गोपाल गोराई, खांदू सिंह, तिलक सिंह, बिंदु वाला महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित थे।

