पटमदा की बिजली समस्याओं को लेकर सीएमडी से मिले जिला पार्षद खगेन महतो
Patamda: पटमदा एवं कमलपुर थाना क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्याओं को लेकर मंगलवार को पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने विभागीय सीएमडी श्रीनिवासन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पार्षद ने जोड़सा, लेकड़ो, आगईडांगरा, सांझडा एवं दिघी गांवों में सिंगल फेज ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग उठाई। वहीं चड़कपाथर गांव में वर्तमान 16 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का अनुरोध किया गया।
जिला पार्षद खगेन महतो ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से लो वोल्टेज एवं बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होने से आम लोगों को राहत मिलेगी और किसानों व व्यवसायियों को भी लाभ होगा। सीएमडी श्रीनिवासन ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

