लुआबासा में में सार्वजनिन दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू
Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत लुआबासा पंचायत में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा को पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सोमवार को भूमि पूजन के मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता, सफल बनाने में सनातन महतो, राजेंद्र महतो, अमरेश महतो, विद्यापति महतो, जुगांतर महतो, स्वपन महतो, दीपक महतो, आशुतोष महतो, काजल महतो, रेणुका महतो, दीपिका महतो और पूर्णिमा महतो सहित अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-अर्चना, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य कर रहे हैं।



