प्रभावती दत्ता की पहल पर नारगा में लगा 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर
Jamshedpur: जमशेदपुर -04 की जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता की पहल पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाजुड़ी पंचायत के नारगा गांव में सोमवार को 100 केवी का नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य प्रभावती दत्ता से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर लगाने की पहल की।
इससे पहले करीब 8 दिन पूर्व देवघर-तालाडी क्षेत्र में भी उनकी पहल पर 65 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। लगातार बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए की जा रही पहल से ग्रामीणों में खुशी है।



