शिक्षा और पेयजल संकट को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur : क्षेत्र की शिक्षा एवं पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार एवं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पहल करने की मांग उठाई गई।
समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, जर्जर विद्यालय भवनों तथा छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं मंत्री योगेंद्र प्रसाद को क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों एवं गहराते पेयजल संकट की जानकारी दी गई। ज्ञापन में विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब जलस्रोतों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। दोनों मंत्रियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल करने एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


