कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Patamda : 90 दिवसीय विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बांगुरदा (पटमदा) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य एलएडीसी विदेश सिन्हा, एलएडीसी मनोज कुमार तथा कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार मौजूद थे।
अतिथियों ने छात्राओं को डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, डायन प्रथा, मानव तस्करी तथा साइबर ठगी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से कानून की जानकारी रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कानूनी सहायता लेने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन कुमारी सारो हांसदा, शिक्षिका रजनी मुर्मू सहित डालसा के पीएलवी शिब शंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुधेश्वर मुर्मू एवं लक्ष्मीकांत गोप उपस्थित थे।


