पटमदा में सांसद ने किया 2 योजनाओं का शिलान्यास
Patamda : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को कुमीर में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद किया। इसके साथ ही काश्मार में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कुमीर में आयोजित कार्यक्रम में कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, कृपा सिंधु महतो, संदीप मिश्रा, महावीर महतो, ग्राम प्रधान सुभाष सिंह सरदार, छुटुलाल महतो, अभिलाष महतो, मुचीराम सिंह सरदार, विपिन सिंह सरदार, निर्मल महतो, राजीव महतो, भारत चंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं, काश्मार में आयोजित कार्यक्रम में प्रद्युत तिवारी, तापस तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।








