लावा हरि हाट में गूंजा भक्ति का स्वर, पिंटू दत्ता ने किया हरिनाम का श्रवण

Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा गांव में आयोजित सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन (हरि हाट) का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम के तीसरे दिन जमशेदपुर-04 के पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए और श्रद्धा भाव से हरिनाम संकीर्तन का श्रवण किया।
इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। हरि हाट में भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्ति की धारा बह रही है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मौके पर व्रती ईशान चंद्र गोप, बुद्धेश्वर कुंभकार, शिवनाथ दास, पूर्णचंद्र गोराई, प्रदीप कुमार पैड़ा, रामकृष्ण दास और विश्वनाथ मल्लिक सहित कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगातार श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे आयोजन और भी भव्य रूप लेता जा रहा है। ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है और गुरुवार से और अधिक होने की संभावना है।

